मेहंदीपुर की गलियों मैं

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान मेहंदीपुर की गलियों में
मेहंदीपुर की गलियों सालासर की गलियों में
नाचे ठुमक ठुमक हनुमान मेहंदीपुर की गलियों में

कैसे राम लखन गुण गाये सीता मंद मंद मुस्काये
धर के श्री राम का नाम मेहंदीपुर की गलियों में
नाचे ठुमक ठुमक हनुमान मेहंदीपुर की गलियों में

एक हाथ में गधा विराजे गल में वैजयन्ती साजे
राखे सब भगता का मान मेहंदीपुर की गलियों में
नाचे ठुमक ठुमक हनुमान मेहंदीपुर की गलियों में

करते सब पे किरपा भारी ओ कलयुग के अवतारी
पुरे करे सब के अरमान मेहंदीपुर की गलियों में
नाचे ठुमक ठुमक हनुमान मेहंदीपुर की गलियों में

download bhajan lyrics (1080 downloads)