श्याम धनि संग होली खेलन वेला आयो रेshyam dhani sang holi khelan vela aayo re


रंग रंगीला देखो फागुन मेला आयो रे
श्याम धनि संग होली खेलन वेला आयो रे
रंग रंगीला देखो फागुन मेला आयो रे

श्याम धनि के द्वार पे देखो भीड़ लगी है भारी
दूर दूर से होली खेलन आये सब नर नारी
सांवरिया को केसरिया रंग आज लगाओ रे
श्याम धनि संग होली खेलन वेला आयो रे

ढालो रंग मारो पिचकारी श्याम न बचने पाए
पकड़ो पकड़ो सांवरिया कही आज निकल न जाए
ऐसा रंग लगाओ इनको जो कभी छुट न पाए रे
श्याम धनि संग होली खेलन वेला आयो रे

फागुन के मेले में भगतो जो निशान चडाये,
मेरा खाटू वाला उनके सोये भाग जगाए,
श्याम प्रभु के दर्शन पाने सागर आयो रे
श्याम धनि संग होली खेलन वेला आयो रे

download bhajan lyrics (892 downloads)