मात अंग चोला साजे

मात अंग चोला साजे हर इक रंग चोला साजे
मात की महिमा देखो
ज्योत दिन रैना जागे

तू ओह्ड़े लाल चुनरियाँ गेहनो से करे शिंगार,
शेरो पर करे सवारी तू शक्ति का अवतार
तेरे तेज भरे दो नैना तेरे अधरों पर मुस्कान
तेरे द्वारे शीश जुकाए क्या निर्बल क्या बलवान

तेरे ही नाम का माता जगत में डंका भाजे,
मात अंग चोला साजे
हर इक रंग चोला साजे,

उचा है मंदिर तेरा उचा तेरा अस्थान,
दानी क्या कोई दूजा माँ होगा तेरे समान
जो आये श्रदा लेके वो ले जाए वरदान,
एह माता तू भगतो की दुःख सुख का रखे ध्यान,

download bhajan lyrics (1156 downloads)