जबलपुर में देखो बहे माई रेवाjabalpur me dekho bahe mai rewa


बहे माई रेवा बहे माई रेवा,
जबलपुर में देखो बहे माई रेवा,
तोरे चरनन में हम सब रहें माई रेवा,
मरघट में देखो बहे माई रेवा
जबलपुर में देखो बहे माई रेवा....

अमरकंठ से निकली, मोरी माई रेवा
मकर वाहिनी तू मोरी माई रेवा
देखो कल कल की धारा, करे माई रेवा
अमरकंठ में देखो बहे माई रेवा
जबलपुर में देखो बहे माई रेवा

जब सब भगत तुम्हरे दर्शन खों आवें
दर्शन खों आवें और डुबकी लगावें
देखो हर हर नरबदे कहें माई रेवा.
अमरकंठ में देखो बहे माई रेवा
जबलपुर में देखो बहे माई रेवा

दयालु,कृपालु मोरी माई रेवा
सबके जीवन की रेखा,मोरी माई रेवा
जो भी दर्शन करे वो तरे माई रेवा
अमरकंठ में देखो बहे माई रेवा
जबलपुर में देखो बहे माई रेवा

गायक - उदय लकी सोनी (दशरमन)

download bhajan lyrics (1283 downloads)