घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे में ghut rahi bhole teri bhaang sone ke lote me


घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे में

भोले तेरी भांग पीने गनपत जी भी आये
गनपत जी भी आये संग रिधि सीधी लाये,
हमे भी पिला दो भोले भांग सोने के लोटे में
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे में

भोले तेरी भांग पीने ब्रह्मा जी भी आये
ब्रम्हा जी भी आये संग सावित्री को लाये
हमे भी पिला दो भोले भांग सोने के लोटे में
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे में

भोले तेरे भांग पीने विष्णु जी भी आये
विष्णु जी भी आये संग लक्ष्मी जी को लाये
हमे भी पिला दो भोले भांग सोने के लोटे में
घुट रही भोले तेरी भांग सोने के लोटे में

श्रेणी
download bhajan lyrics (1330 downloads)