जरा चल कर के जम्मू में देखो

जरा चल कर के जम्मू में देखो मैया किरपा लुटाती मिलेगी

वैष्णो के दरबार जो आ गया है जो भी चाहा वो ही पा लिया है,
रोते रोते जो दर पे है आया मैया उसको हसाती मिलेगी
जरा चल कर के जम्मू में देखो मैया किरपा लुटाती मिलेगी

चल के मैया को तू आजमा ले शर्त चाहे तू मुझसे लगा ले
अपने भगतो की राहो से कांटे मैया खुद ही उठाती मिलेगी
जरा चल कर के जम्मू में देखो मैया किरपा लुटाती मिलेगी

आज विश्वाश मैया पे करले मैया की बाह चल के पकड़ ले
देख लेगा तू खुद अपनी आँखों जब गले से लगा के मिलेगी
जरा चल कर के जम्मू में देखो मैया किरपा लुटाती मिलेगी

download bhajan lyrics (1210 downloads)