हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दियाhume to jo bhi diya shyam baba ne diya


हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया,
हमेशा आप के हाथो से सिर झुका के लिया,
हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया

मेरी ये ज़िंदगी सरकार की अमानत है,
बदल जो जाऊ प्रभु से तो मुझपे लाहनत है,
हमेशा आप की चौकठ से मुस्कुरा के लिया,
हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया,

यहां में बाबा तुम्हारा कोई जवाब नहीं,
दयालु ऐसा दया का कोई हिसाब नहीं,
दयालु श्याम ने बिन बोले हमारा काम किया,
हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया

निभाया अब तक आगे भी तुम निबाह देना,
तेरी तोहीं है किसी और से विषा लेना,
हमेशा द्वार से वनवारी झोली भर के लिया,
हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया

download bhajan lyrics (1303 downloads)