मेरे सिर पे हाथ फिराया

मेरे सिर पे हाथ फिराया मुझे अपने गले से लगाया
मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने

मिल गई मुझको प्यार की कीमत तेरी बंदगी में
फूल किरपा के भर दिए तूने मेरी जिन्दगी में
जीवन गुलशन सा सजाया मुझे अपने गले से लगाया
मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने

आंख मचोली सुख और दुख ने खेला खूब जम के
सुख गए थे आँख के आंसू रोज रोज बेह के
हसना मुझको सिखलाया मुझे अपने गले से लगाया
मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने

किया भरोसा मुझ पर तूने कर के दिखया
कुंदन के अरमानो पे रंग अपना चडाया,
मेरा बन के साथ निभाया मुझे अपने गले से लगाया
मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने मेरे श्याम ने

download bhajan lyrics (964 downloads)