तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी tera sath hai to mujhe kya kami hai


तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है
मज़े में मेरी कट रही ज़िन्दगी है
तेरा साथ है तो ............

मेरे सर पे हर पल मोरछड़ी है
मज़े में मेरी कट रही ज़िन्दगी है
तेरा साथ है तो ............

मैंने पुकारा या ना पुकारा
तूने दिया है मुझे हर पल सहारा
पग डगमगाए मेरे जो कहीं हैं
थामा मुझे तेरे हाथों ने ही है
तेरा साथ है तो ............

तेरी कृपा हो तेरी मेहर हो
शिप्रा पे तेरी सीढ़ी नज़र हो
मुझको ज़माने की परवाह नहीं है
तू जो करे बस वही तो सही है
मज़े में मेरी कट रही ज़िन्दगी है
तेरा साथ है तो ............

download bhajan lyrics (1013 downloads)