जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयीjabse teri meri mulakaat ho gayi


जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी ,
दुनिया दीवानी मेरे साथ हो गयी,
सारे कहते है करामात हो गयी।।


सांवरे सलौने श्याम, झूम झूम जाऊं मै,
तूने क्या दिया है कैसे तुझको बताऊ मै,
खुशियों की जैसे बरसात हो गयी है,
सारे कहते है की करामात हो गयी।।


एक वो जमाना था, ठोर न ठिकाना था,
देखते ही मुझसे आँखे, फेरता जमाना था,
किस्मत बुलंद रातों रात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी।।


‘लहरी’ दीया जो तूने, कभी ना भुलाउंगा ,
जिंदगी ये सारी तेरी, सेवा में बिताऊंगा,
आँखों ही आँखों में अपनी बात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी।।

जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी ,
दुनिया दीवानी मेरे साथ हो गयी,
सारे कहते है करामात हो गयी।।

download bhajan lyrics (1309 downloads)