नन्हा मुन्ना बालक मईया तेरे दर पे आया हैnanha munna balak mayia tere dar pe aaya hai


नन्हा मुन्ना बालक मईया तेरे दर पे आया है,
मुझको शेरावाली मईया ने चरणों में बुलाया है।।

मेरी मईया प्यारी प्यारी, ये तो सबसे न्यारी है,
भक्तो के मन भाये मईया, महिमा सबसे प्यारी है।।
मुझको ज्योतावाली माँ ने अपना प्यार लुटाया है,
मुझको शेरावाली मईया ने चरणों में बुलाया है,
नन्हा मुन्ना बालक मईया तेरे दर पे आया है,
मुझको शेरावाली मईया ने चरणों में बुलाया है।।

भूख लगे जब, प्यास लगे जब,
भूख लगे जब, मईया मेरी भोजन मुझे खिलाती है,
प्यास लगे जब, मईया मेरी पानी मुझे पिलाती है,
हूँ मैं अनाथ मईया तूने मुझे अपनाया है,
मुझको शेरावाली मईया ने चरणों में बुलाया है,
नन्हा मुन्ना बालक मईया तेरे दर पे आया है,
मुझको शेरावाली मईया ने चरणों में बुलाया है।।

download bhajan lyrics (984 downloads)