मैय्या तेरे भरोसे मेरा परिवार है

मैय्या तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है
तू ही मेरी नाव कि मांझी तू ही पतवार है
मैय्या तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है

हो अगर अच्छा माझी नाव पार हो जाती
किसी की बीच भवर मई फिर न दरकार होती
अब तो तेरे हवाले मेरा घर बार है
मैय्या तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है

मैंने अब छोड़ी चिंता तेरा जो साथ पाया
तुझको जब भी पुकारा अपने ही साथ पाया
पूरा परिवार ये मेरा तेरा कर्ज़दार है
मैय्या तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है

मुझको अपनों से बढ़कर सहारा तूने दिया
जिंदगी भर जीने का गुजारा तूने दिया
कहेता है ये ''जगत'' तेरा बड़ा उपकार है
मैय्या तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है

download bhajan lyrics (1866 downloads)