श्याम बिना जिया जाये नाshyam bina jiya jaye na ei humka ka hoi gwa re


श्याम  बिना जिया जाये ना ई हमका का होई गवा रे
बिन तेरे कुछ भाये ना  ई हमका का होई गवा रे

श्याम  श्याम  बोले मेरी सांस रे  सांस रे सांस रे
नैनों को मिलने की प्यास  रे  प्यास रे प्यास रे
मेरा ये जीवन आधार है तेरा
तेरे बिना कहो कौन है मेरा
तु मेरी - 2सांसो का तार ई हमका का होई गवा रे
श्याम  बिना - - - - - - -

तुझसे ही रिश्ता मैंने जोडा रे जोडा रे जोडा रे
सारे जहां  से मुख मोडा रे मोडा रे मोडा रे
तेरी ही चौखट पे दे दे बसेरा
नौकर बनाले क्या जायेगा तेरा
तु बनजा -2मालिक हमार  और हमका का चाहिये रे
श्याम  बिना - - - - - - -

सांसे तेरे नाम की टुटे ना टुटे ना टुटे ना
श्याम  पियारा तु रूठे ना रूठे ना रूठे ना
रूठा तो बोलो मैं जिऊंगी कैसे
चरणों में रखले तु चाहे जैसे
तुझ बिन जिया बेकरार ई हमका का होई गवा रे

download bhajan lyrics (1587 downloads)