मईया को कैसे मनाऊ मैंmayia ko kaise manau main


मईया को कैसे मनाऊ मैं,
मेरी मईया ना माने।।

मईया को भाये ना कोई साड़ी,
चुनरी कहाँ से लाऊ रे,
मेरी मईया ना माने,
मईया को कैसे मनाऊ मैं,
मेरी मईया ना माने।।

मईया को भाये ना बेल ना पत्री,
फूल कहाँ से चढ़ाऊ रे,
मेरी मईया ना माने,
मईया को कैसे मनाऊ मैं,
मेरी मईया ना माने।।

मईया को भाये ना माखन मिश्री,
भोग कहाँ से चढ़ाऊ रे,
मेरी मईया ना माने,
मईया को कैसे मनाऊ मैं,
मेरी मईया ना माने।।

download bhajan lyrics (1051 downloads)