तेरा नाम सबके लब पे सुबह शाम हो

तेरा नाम सबके लब पे सुबह शाम हो,
हर बुराई से बचें बस नेक काम हो॥

हम गुनाहों के घने अंधेरे से डरें,
हम तो सांचे मन से यही कामना करें,
कामना करें...
अब ना कोई दिल में मेरे इन्तक़ाम हो,
तेरा नाम सबके लब पे......

ज़िंदगी खुशहाल हो हर आदमी सुखी,
रोशनी हो प्यार की ना हो कोई दुखी,
ना हो कोई दुखी...
इस ज़मीं पर ऐसा तेरा इन्तज़ाम हो,
तेरा नाम सबके लब पे......

download bhajan lyrics (1103 downloads)