जन्म दिन श्याम का आयाjanam din shyam ka aaya


जन्म दिन श्याम का आया,
नगर में आनंद छाया,
बधाई दे दो, मेरे श्याम को॥

नए बागे से सांवरिये को,
आज सजायेंगे,
पालने में श्याम लला को,
आज झुलाएंगे,
माखन मिश्री मावे का हम,
केक मंगवाएंगे,
लाडू पेड़ा खीर चूरमा का,
भोग लगाएंगे,
जनम दिन श्याम का आया,
नगर में आनंद छाया,
बधाई दे दो, मेरे श्याम को………..

झूम के नाचों गाओ भक्तों,
मौका आया है,
जग का तारणहारी,
आज धरती पर आया है,
श्याम नाम की धुन में,
सारा जग हर्षाया है,
कर तैयारी सांवरिये ने,
खाटू में बुलाया है,
जनम दिन श्याम का आया,
नगर में आनंद छाया,
बधाई दे दो, मेरे श्याम को………..

श्याम धणी तेरे दर्शन खातिर,
रहते हैं तैयार,
तेरे जन्म दिवस का बाबा,
करते इन्तजार,
दूर दूर से आते प्रेमी,
लेकर के उपहार,
कब आएगा रसिक साँवरा,
लीले पे असवार,
जनम दिन श्याम का आया,
नगर में आनंद छाया,
बधाई दे दो, मेरे श्याम को…………

नए बागे से सांवरिये को,
आज सजायेंगे,
पालने में श्याम लला को,
आज झुलाएंगे,
माखन मिश्री मावे का हम,
केक मंगवाएंगे,
लाडू पेड़ा खीर चूरमा का,
भोग लगाएंगे,
जनम दिन श्याम का आया,
नगर में आनंद छाया,
बधाई दे दो, मेरे श्याम को…………

download bhajan lyrics (957 downloads)