सियाराम के तुम दीवाने

सियाराम के तुम दीवाने,
भक्त राम के हो, सब जग जाने,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज………..

कीर्तन में म्हारे आप पधारो,
श्री राम जी के साथ मिला दो,
गाएं हम तेरा गुणगान,
बजरंगी म्हारे महाराज,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज……….

आशा मन की पूरी कर दो,
झोली सबकी खाली भर दो,
ढोलक बाजै, बाजे साज,
बजरंगी म्हारे महाराज,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज………

तेरे द्वारे जो भी आए,
खुशियों से झोली भर लाए,
हनुमंत कृपा बसा दो आज,
बजरंगी म्हारे महाराज,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज…………..

इंद्रजीत को धुल चटाई,
लक्ष्मण के तुम बने सहाई,
संजीवन का ला के पहाड़,
बजरंगी म्हारे महाराज,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज……….

शिव शम्भू के रूद्र प्यारे,
राम द्वारे तुम रखवारे,
‘बबली’ की अब सुन लो पुकार,
बजरंगी म्हारे महाराज,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज……….

सियाराम के तुम दीवाने,
भक्त राम के हो, सब जग जाने,
काटो म्हारो संकट आज,
बजरंगी म्हारे महाराज………

download bhajan lyrics (1013 downloads)