तेरा दर बड़ा न्यारा सै

हो तेरा दर बड़ा न्यारा सै,
मेरी मईया शेरावाली, ज्योतावाली सै,
हो तेरा दर बड़ा न्यारा सै।।

भक्तों ने बुलाया जब भी,
माया दौड़ी आती है,
भक्तों के दुखड़े मईया पल में मिटाती है,
पापियों दुष्टो को मईया देखो मार मिटाती है,
मेरी मईया शेरावाली, ज्योतावाली सै,
हो तेरा दर बड़ा न्यारा सै।।

उच्चे पहाड़ो पे मईया बिराजे है,
मईया का दरबार देखो चम् चम् साजे है,
मईया जी के पैरों पायल बाजे है,
मेरी मईया शेरावाली, ज्योतावाली सै,
हो तेरा दर बड़ा न्यारा सै।।

जगजननी मईया देखो कहलाती है,
मन की मुरादे पूरी कर दिखलाती है,
दुर्गा काली बनके मईया जगराते में आती है,
मेरी मईया शेरावाली, ज्योतावाली सै,
हो तेरा दर बड़ा न्यारा सै।।

download bhajan lyrics (682 downloads)