माँ अंबे रानी हे जग कल्याणीmaa ambey rani hey jag kalyani


तुम अपनी दया का सर पे,
मेरे हाथ धरो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ, बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी है जग कल्याणी………..

तुमसे मिलने तेरे मन्दिर,
हम रोज है आते हैं,
जोड़ा जो तुझसे रिश्ता,
उसको निभाते हैं,
एक बार मेरे घर आकर,
मुलाकात करो माँ,
हम बच्चों पे किरपा की,
बरसात करो माँ, बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी है जग कल्याणी………..

है जन्मों से प्यासी अंखियां,
तेरे दीदार को,
दिल तड़प रहा है पाने को,
माँ तेरे प्यार को,
जी भर के देखूँ तुमको,
करामात करो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ, बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी है जग कल्याणी………..

कब तक पत्थर दिल बन के,
माँ चुपचाप रहोगी,
कब प्यार से बेटा अपना,
कुंदन को कहोगी,
जीवन में मेरे खुशियों का,
सौगात भरो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ, बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी है जग कल्याणी………..

तुम अपनी दया का सर पे,
मेरे हाथ धरो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ, बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी है जग कल्याणी………..

download bhajan lyrics (1117 downloads)