तेरी हम करते है पूजा संकट हर जाओteri hum karte hai puja sankat har jao


तेरी हम करते है पूजा संकट हर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ………

कष्ट कलेश मिटाओ मैया,
सुख समर्धि लाओ मैया,
घन की हो जाए वर्षा हाथ माँ धर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ………

हम ना मांगे लाख करोड़ा देदे सब को थोड़ा थोड़ा,
रहे न कोई खाली झोली भर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ……….

हे माँ लक्श्मी जग कल्याणी,
लाज मैया जग देव की जानी,
कहे सुनीता माँ मेरे भी घर आओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ………

download bhajan lyrics (1018 downloads)