तेरे चरणों का पुजारीtere charno ka pujari


मैं तो हूँ सांवरिया,
तेरे चरणों का पुजारी,
चरणों का पुजारी,
तेरे चरणों का पुजारी।।

जब से होश संभाला मैंने,
तुमको अपना माना,
तेरी लीला देख देख के,
ये दिल हुआ दीवाना,
मेरे मन को भाए,
तेरी सूरत जादुगारी,
चरणों का पुजारी,
तेरे चरणों का पुजारी।।

मेरे खातिर बाबा तूने,
क्या क्या नही किया है,
खुद मुझको भी पता नही है,
इतना मुझे दिया है,
कैसे चुकाऊ बोलो,
तेरा कर्जा सर पे भारी,
चरणों का पुजारी,
तेरे चरणों का पुजारी।।

लोग तेरा श्रृंगार सजाए,
तूने मुझे सजाया,
जहाँ जहाँ तू लेकर जाए,
मेरा मान बढ़ाया,
मालामाल हुआ है,
जो कल था एक भिखारी,
चरणों का पुजारी,
तेरे चरणों का पुजारी।।

श्याम सदा ही देते रहना,
तेरी दया की दौलत,  
तेरी दया से बनी हुई है,
बिन्नू की ये इज़त,
मुझपर तो चलती है,
बस तेरी ही रंगदारी,
चरणों का पुजारी,
तेरे चरणों का पुजारी।।

मैं तो हूँ सांवरिया,
तेरे चरणों का पुजारी,
चरणों का पुजारी,
तेरे चरणों का पुजारी।।

download bhajan lyrics (851 downloads)