मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वालीmera kar de beda paar parvat pe rehne wali


मैया मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वाली,
पर्वत पर रहने वाली मंदिरों में रहने वाली,
मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वाली.....

तेरी शेर की सवारी लगती है सबको प्यारी,
मैया तेरी चुनरी का रंग लाल पर्वत पे रहने वाली,
पर्वत पे रहने वाली शेरों पे चढ़ने वाली,
मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वाली.....

तेरे द्वारे पर जो भी आए वह मन मांगा फल पाए,
मैया मेरा कब होगा उद्धार पर्वत पर रहने वाले,
पर्वत पे रहने वाली शेरों पे चढ़ने वाली,
मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वाली.....

पर्वत पर डेरा डेरा लगता भक्तों का मेला,
ऋषि मुनि आते तेरे द्वार पर्वत पर रहने वाली,
पर्वत पे रहने वाली शेरों पे चढ़ने वाली,
मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वाली.....

तेरे माथे पर बिंदिया सोहे कानों में कुंडल सोहे,
मैया सारी दुनिया की आधार पर्वत के रहने वाली,
पर्वत पे रहने वाली शेरों पे चढ़ने वाली,
मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे रहने वाली.....

download bhajan lyrics (1425 downloads)