रंग दे मैया की चुनरियाrang de mayia ki chunariya


रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग दे के सारी रे नगरिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया.....

नौ रंग रंगों वाली रंग दे किनारी,
ओढ़ के मैया रानी लागे रे प्यारी,
चुनर ऐसी ले मै जाऊ माँयी की रे दुवरिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया....

कहते है लाल रंग मैयाजी को भाए,
लाल लाल फुलवा केसर रंग दे चढ़ाये,
दुल्हन सी लागे मोरी माई की मुरतिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया....

झिलमिल सितारों वाले टका देना बूटे,
भक्ति रंग ऐसो रंग जो छुटाए ना छुटे,
बेनाम की रंग जाये सारी रे उमरिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया.....

download bhajan lyrics (1121 downloads)