फूलों से सजा है दरबार

फूलों से सजा है दरबार के मईया जी को प्यारा लगे,
सिन्दूर का रंग है लाल मईया जी को प्यारा लगे,
फूलों से सजा है दरबार के मईया जी को प्यारा लगे.....

हाथ मईया जी के चूड़ी सोहे,
चूड़ी सोहे देखो चूड़ी सोहे,
मेहँदी का रंग है लाल मईया जी को प्यारा लगे,
फूलों से सजा है दरबार के मईया जी को प्यारा लगे.....

पैर मईया के पायल सोहे,
पायल सोहे, पायल सोहे,
माहवर का रंग देखो लाल मईया जी को प्यारा लगे,
फूलों से सजा है दरबार के मईया जी को प्यारा लगे.....

अंग मईया के लहंगा सोहे,
लहंगा सोहे, लहंगा सोहे,
चुनर का रंग देखो लाल मईया जी को प्यारा लगे,
फूलों से सजा है दरबार के मईया जी को प्यारा लगे.....

download bhajan lyrics (896 downloads)