जबसे मिला है तेरा द्वार

जबसे मिला है तेरा द्वार,
जीवन में अब खुशियां हैं आई,
रंग तेरी रीत का, रंग तेरी प्रीत का,
रंग तेरी जीत का है लाये,
रंग तेरी रीत का रंग तेरी पीरट का,
जीवन में अब खुशियां हैं आई,
तुझ बिन सूना था मेरा संसार,
दूर हुई मेरी तन्हाई,
जबसे मिला है तेरा द्वार,
जीवन में अब खुशियां हैं आई....

याद है मुझे वो दिनअपने ही गैर हुए थे,
तोड़े थे सारे सपने मैं संजोये हुए थे,
सांवरे सुनले मेरी डोर है तेरे हवाले,
सांवरे सांवरे अब आकाश की आँख भर आई,
अब मुझे देना है उन्हें जवाब,
तूने मेरी हिम्मत बढ़ाई,
जबसे मिला है तेरा द्वार,
जीवन में अब खुशियां हैं आई......

download bhajan lyrics (773 downloads)