मेरा खाटू से बुलावा आएगा

मेरा खाटू से बुलावा आएगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा....

सबको देखूं मैं खाटू जाते हुए,
जाकर के दुखड़े मिटाते हुए,
दुःख मेरा भी समझ प्रभु आएगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा,
मेरा खाटू से बुलावा आएगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा.....

हार गया अब सम्भालो मुझे,
खाटू में अपने बुला लो मुझे,
हारे को सहारा मिल जायेगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा,
मेरा खाटू से बुलावा आएगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा.....

अवगुण है हज़ारों ये जाने भरत,
बालक हम तेरे तू है मेरा जनक,
मेरी नैया को किनारा मिल जायेगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा,
मेरा खाटू से बुलावा आएगा,
श्याम बाबा मुझे भी बुलाएगा.....

download bhajan lyrics (809 downloads)