तेरे नैना मार गए सांवरिया

तेरे नैना मार गए सांवरिया खाटू के,
खाटू के प्रभु खाटू के…..

तेरे चरणों में माथा जो टेका,
जी भरके तुझे जब देखा,
तेरे दिल के पार गए सांवरिया खाटू के….

तेरे बारे में सुना था जैसा,
मेरे श्याम तू बिलकुल वैसा,
हम सब कुछ वार गए सांवरिया खाटू के....

हम हुए कमल सिंह तेरे,
खाटू में लगा लिए डेरे,
बन सेवादार गए सांवरिया खाटू के....

download bhajan lyrics (869 downloads)