भारत माता कि जय बोलो रे

मेरा प्यारा तिरंगा लहराये,
भारत माता कि जय बोलो रे......

शांति,अहिंसा, वैभव की भर दी इसमें मिसाल,
बीच में अशोक चक्र प्यारा, भारत माता कि जय बोलो रे....

ये तिरंगा प्यारा इतना आजादी का प्रतीक,
ये झुका न किसी के आगे, भारत माता कि जय बोलो रे.....

इस तिरंगे के खातिर हुये वीर कुर्बान,
करो शहिदों को प्रणाम, भारत माता कि जय बोलो रे.....

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई करते इसे प्रणाम,
ये तो है सबसे बलशाली, भारत माता कि जय बोलो रे.....

download bhajan lyrics (999 downloads)