मेरी गौरा आने वाली हैं meri gaura aane wali hai


राहों में फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली हैं।

कोई गौरा को टीका लगा देना टीका में नग जड़वा देना,
कोई बिंदिया लाल लगा देना मेरी गौरा आने वाली हैं
राहों में फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली हैं।

कोई गौरा को हरवा पहना देना हरवा में मोती जड़ा देना,
कोई फूलों का हार पहना देना मेरी गौरा आने वाली हैं
राहों में फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली हैं।

कोई गौरा को चूड़ियां पहना देना चूड़ियां में नग जड़वा देना,
कोई मेंहदी लाल लगा देना मेरी गौरा आने वाली हैं
राहों में फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली हैं।

कोई गौरा को पायल पहना देना पायल में घुंघरू लगा देना,
कोई महावार लाल लगा देना मेरी गौरा आने वाली हैं
राहों में फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली हैं।

कोई गौरा को लहंगा पहना देना लहंगे में गोटा लगा देना,
कोई चुनरी लाल ओढ़ा देना मेरी गौरा आने वाली हैं
राहों में फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली हैं।


Shweta Pandey (Varanasi)
"मधुर भजन बेला"

download bhajan lyrics (1099 downloads)