तुम दिल की धड़कन में रहती हो मां रहती हो

तुम दिल की धड़कन में रहती हो मां रहती हो....

मुझे तुम्हारे संग रहना है,
दुनिया से क्या लेना है,
जो भी तुम्हारे दर आता है,
मुंह मांगा फल पाता है,
झोलियां सबकी भरती हो,
तुम धड़कन में रहती हो......

जितना बड़ा संकट आया है,
तुमने मुझे बचाया है,
संकट सबके हरती हो,
तुम धड़कन में रहती हो.....

दुनिया ने मुझे सताया है,
तुमने गले लगाया है,
दर्शन सबको देती हो,
तुम धड़कन में रहती हो.....

download bhajan lyrics (779 downloads)