नवरात्रों में आना मैयाnavratro me aana mayia


जय जय माँ मेरी शेरावाली माँ,
मेरे अंगना मैया मेरे अंगना,
नवरात्रों में आना मैया मेरे अंगना……..

ना मांगू सोना ना मांगू चांदी,
मेरा ललना मैया मेरा ललना,
बनाए रखियो मैय मेरा ललना,
नवरात्रों में आना मैया मेरे अंगना……..

ना मांगू रुपया ना मांगू पैसा,
मेरा सजना मैया मेरा सजना,
अमर करियो मैय मेरा सजना,
नवरात्रों में आना मैया मेरे अंगना……..

ना मांगू महल ना ही दुमहल,
मेरी बिंदिया मैया मेरी बिंदिया,
सदा वास करियो मैया मेरी बिंदिया,
नवरात्रों में आना मैया मेरे अंगना……..

download bhajan lyrics (941 downloads)