हम तो मैया के भरोसे चलते हैंhum to mayia ke bhrose chalte hai


हम तो मैया के भरोसे चलते हैं,
ये दुनिया वाले जलते है,
मैया ने हमको चलना सिखाया,
सब भक्तो से मिलना सिखाया,
हम तो सीना तान निकलते है,
हम तो मैया के भरोसे चलते हैं…….

मैया हमारी साथी बन जाए,
बनके सहारा नैया पार लगाए,
हम तो इनके भरोसे चलते हैं,
हम तो मैया के भरोसे चलते हैं…….

दुनिया वाले क्या पहचाने,
मैया हमारे दिल की जाने,
इनके नाम से संकट टलते है,
हम तो मैया के भरोसे चलते हैं…….

भगत सारे तुमको भजन सुनाए,
मैया तेरी कृपा ये चाहे,
इनके नाम से दीपक जलते है,
हम तो मैया के भरोसे चलते हैं…….

download bhajan lyrics (1114 downloads)