तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ है मां शेरावालीteri kripa hee mera sab kuch hai maa sherawali


तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली,
मुझे नहीं चाहिए और कुछ मां शेरावाली.....

गैरों की बात करें क्या मुझे अपनों ने ठुकराया,
बन गई मात तू मेरी तूने पल पल साथ निभाया,
तेरा साथ ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली,
तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली......

मैया बन करके तूने मुझे गोदी में है बिठाया,
बन गई पिता तू मेरा तूने चलना मुझे सिखाया,
तेरा प्यार ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली,
तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली......

मै किसी से क्या कुछ मांगू बिन मांगे ही सब पाऊं,
जब द्वार मिला मुझे तेरा मैं किसी के दर क्यों जाऊं,
तेरा द्वार ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली,
तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली......

इतनी कृपा कि तूने यह मुख से कहा ना जाए,
जब जब मैं याद करूंगा मेरा हृदय भर भर आए,
यह भक्तों तेरा अब क्या कहे मां शेरावाली,
तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ है मां शेरावाली......

download bhajan lyrics (752 downloads)