स्वर्ग से सुन्दर धामswarg se sundar dhaam


स्वर्ग से सुन्दर धाम, जहाँ मैया का दरबार,
दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार…….

सूरज की किरणें तेरी, ज्योति जगाये,
चंदा की किरणे तेरी, आरती गायें,
टिमटिम करते तारे, जैसे पायल की झंकार,
दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार….

भक्ति तेरी है मैया, गंगा की धारा,
शक्ति तेरी है मैया, यमुना की धारा,
भक्ति शक्ति के संगम में, जीवन का उद्धार,
दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार…

जल थल नभ सब, तेरे सहारे,
ममतामयी माँ तुझको, भक्त पुकारे,
सुन ले करुण पुकार मैया, कर दे बेड़ा पार,
दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार…….

अम्बे जगदम्बे काली, नाम है तेरा,
कष्ट मिटाना सबका, काम है तेरा,
माया गाए धूम मचायें, तेरी जय जयकार,
दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार……..

स्वर्ग से सुन्दर धाम, जहाँ मैया का दरबार,
दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार….

download bhajan lyrics (951 downloads)