नाम दिल से ना भूलो मईया काnaam dil se na bhulo mayia ka


नाम दिल से ना भूलो मईया का,
ये भुलाने के काबिल नही,
बडी मुश्किल से नर तन मिला हैं,
यह गवाने के काबिल नहीं हैं,
नाम दिल से ना भूलो मईया का....

चोला अनमोल तुझको मिला हैं,
जिसमें जीवन का फूल खिला हैं,
जिसमें जीवन का फूल खिला हैं,
श्वास गिन गिन के तुझको मिला हैं,
यह गवाने के काबिल नहीं हैं,
नाम दिल से ना भूलो मईया का....

ऐसे अनमोल जीवन को पा कर,
खोज अपनी ना की मन लगा कर,
वो तो मईया के पास जाकर,
मुंह दिखाने के काबिल नहीं हैं,
नाम दिल से ना भूलो मईया का....

बात मानो तो बिल्कुल सही हैं,
सबके हृदय में मईया बसी है,
आत्म का बोध जिसको नहीं हैं,
मुक्ति पाने के काबिल नहीं हैं,
नाम दिल से ना भूलो मईया का.....

download bhajan lyrics (802 downloads)