दर्शनों की आई है रात

दर्शनों की आई है रात माता जी तेरे मंदिर में,
नाचेंगे हम सारी रात माता जी तेरे मंदिर में.....

मंदिर में मिलता जो तेरा नज़ारा,
लगता है भगतो को प्यारा नजारा,
मुंह मांगी मिले सौगात माता जी तेरे मंदिर में,
दर्शनों की आई है रात ......

दिल तो कहता है वापस ना जाएँ,
जाएँ जो तुमको भी संग में ले जाएँ,
होते हैं ऐसे हालात माता जी तेरे मंदिर में,
दर्शनों की आई है रात ......

download bhajan lyrics (889 downloads)