जला डाली सारी सोने के लंकाjala daali sari sone ki lanka


बजरंगी बलि ने ऐसा बजाया डंका,
अरे जला डाली सारी सोने के लंका,
धु धु जलती लंका,
उछल कूदते हनुमान,
जय श्री राम जय हुनमान.....

हनुमत को लागी थी भूख भारी,
फल हेतु अशोकवाटिका उजाड़ी,
अक्षय कुमार को जब मार गिराया,
ये बात रावण के कानों मे आया ,
लंकेश की सभा मे बुलाये गए हनुमान.....

रावण ने जब कोई नही दिया आसन,
पूछ बढ़ाकर खुद का बना लिया आसन,
ये देख रावण को विकट गुस्सा आई,
असुरो ने कपि के पुछ आग लगाई,
फिर लंका दहन कर दिये हनुमान.....

download bhajan lyrics (1034 downloads)