सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहाराsunle oo sanwariya mujhe tera hi sahara


सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा,

दूर दूर तक ओ सांवरिया सूजे नही किनारा,
एक बार आ जाओ मोहन मैंने तुम्हे पुकारा,
तुमबिन कौन हमारा बाबा तुम बिन कौन हमारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा.....

नैया हमारी ओ सांवरिया अब है तेरे भरोसे,
खेते खेते हार गया हु डरता हु लहरों से,
गिर गये काले बादल और छाया है अंधरा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा.....

अंधारी रातो में कान्हा बिजली कढ़ कढ़ कढ़के,
डूब न जाये नैया मेरी दिल मेरा ये धडके,
श्याम को भी तारो लाखो को तुमने तारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा.....

download bhajan lyrics (2190 downloads)