होली भगतों में खेले बाबा खाटू श्याम

होली भगतों में खेले बाबा श्याम मेला तो आया फागुन का…….

कोई रंग लगावे बाबा कोई मारे पिचकारी,
होये रंग बिरंगे नर नार मेला तो आया फागुन का,
होली भगतों में खेले बाबा श्याम मेला तो आया फागुन का…….

देख देख भक्तों को राजी बाबा लख दातारी,
गूजे मंदिर में रही जय जय कार मेला तो आया फागुन का,
होली भगतों में खेले बाबा श्याम मेला तो आया फागुन का…….

फाग महोत्सव खूब मनाये खाटू नगरी सारी,
बेडा बाबा जी करे है सबका पार मेला तो आया फागुन का,
होली भगतों में खेले बाबा श्याम मेला तो आया फागुन का…….

फागुन में बाबा के दर्शन कमल सिंह तू करले,
तेरे सारे बनेगे बिगड़े काम मेला तो आया फागुन का,
होली भगतों में खेले बाबा श्याम मेला तो आया फागुन का…….

download bhajan lyrics (717 downloads)