भोलेनाथ की शादी है हम सारे जाऐंगेbhole nath ki shadi hai hum sare jayege


भोलेनाथ की शादी है हम सारे जाऐंगे,
भोलेनाथ की शादी में नाचेंगे गाएंगे ॥
आज भोलेनाथ की शादी है ,
मेरे नाथ की शादी है,

नाचे गाऐ खुशी मनाऐ, जिन को आया न्योता,
मामा के संग चला भांजा, गा गा के संग पोता,
त्यारी कर ली है,
सज धज कर जाऐंगे ॥
भोलेनाथ की शादी है हम सारे जाऐंगे।

नारद शारद भुत प्रेत भी, बन आऐ बाराती
शुक्र शनिशर राहु केतु, नाच रहे संग साथी
दर पारवती जा के
हुड दंग मचाएंगे ॥
भोलेनाथ की शादी है हम सारे जाऐंगे।

दुल्हा है या कोई जोगी, सब को हुई हैरानी,
जोगी रूप में शिव शंभु को, नमन करे कल्याणी,
शिव शक्ति मिलन होगा,
खुशी देव मनाएंगे ॥
भोलेनाथ की शादी है हम सारे जाऐंगे।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1807 downloads)