मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गएmayia rani ke bhawan me hum diwane ho gaye


मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए,
हम दीवाने हो गए माँ हम दीवाने हो गए…….

एक तो माँ के पैर सुंदर दूसरी पायल सजी,
तीसरा महावर लगा है हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

एक तो माँ का रुप सुंदर दूसरी साड़ी सजी,
तीसरा गोटा लगा है हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

एक तो माँ के हाथ सुंदर दूसरी चूड़ी सजी,
तीसरा मेहँदी लगी है हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

एक तो माँ का गला है दूसरी माला सजी,
तीसरा माँ का मुस्कुराना हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

एक तो माँ के कान सुंदर दूसरी झुमके सजे,
तीसरा नथनी सजी है हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

एक तो माँ का माथा सुंदर दूसरी बिंदिया लगी,
मांग में सिंदूर सजा है हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

एक तो माँ का भोग सुंदर दूसरी पूरी सजी,
तीसरा नारियल सजा है हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए…..

download bhajan lyrics (1035 downloads)