मैया जी पधारी हैं

है रात जागरण की महिमा बड़ी न्यारी है,
भगतों से मिलने को मैया जी पधारी हैं......

जो पूरी रात जगे किस्मत उसकी जागे,
जीवन खुशहाल बने हर दुख संकट भागे,
चर्चित सारे जग में माँ की दातारी है,
भगतों से मिलने को मैया जी पधारी हैं………

दरबार निराला है,श्रृंगार निराला है,
मैया के भगतों का परिवार निराला है,
हमें गर्व है चौखट के हम सब दरबारी हैं,
भगतों से मिलने को मैया जी पधारी हैं……..

मैया के टुकड़ों पे चल जाता गुज़ारा है,
हम दास हैं मैया के सौभाग्य हमारा है,
ये माँ की कृपा है हम इस दर के भिखारी हैं,
भगतों से मिलने को मैया जी पधारी हैं………..

जो भी देखे माँ को माँ में खो जाता है,
जाने क्या जादू है "मोहित" हो जाता है,
मैया के मुखड़े की शोभा बड़ी प्यारी है,
भगतों से मिलने को मैया जी पधारी हैं……..

download bhajan lyrics (829 downloads)