किसने सजाया तुझको मैया

किसने सजाया तुझको मैया,
बड़ी प्यारी लागे बड़ी सोहणी लागे....

ये हार गुलाबी किसने पहनाया,
माथे रोड़ी का तुझे तिलक लगाया,
चंदा सा मुखड़ा चमके मैया,
बड़ी प्यारी लागे बड़ी सोहणी लागे....

ये लाल चुनरिया किसने पहनाई,
सुन्दर हाथों में मेहँदी है रचाई,
दुल्हन सी आज मुझको लगती मैया,
बड़ी प्यारी लागे बड़ी सोहणी लागे.....

download bhajan lyrics (1017 downloads)