माता रानी दरबार में आ जाओ एकबारmata rani darbaar me aa jao ek baar


माता रानी दरबार में आ जाओ एक बार,
सारे कष्ट मिटे तन मन के करदो बेड़ा पार,
मैया द्वार पर तेरे आया मैं बारम्बार,
बनके सहारा ओ मेरी मैयां,
कर मेरा उद्धार,
माता रानी की जय शेरावाली की जय………..

पालनकर्ता भगतो की, माता रानी प्यारी,
लाल चुनरिया की छांव मे, दुविधा मिटाये सारी,
सबकी बिगडी बनाये मैया, जो करता है पुकार,
सारे कष्ट मिटे तन मन के, करदो बेड़ा पार,
माता रानी की जय शेरावाली की जय………

तुम हो दयालू तुम हो कृपालू, प्यार तुम्हारा पाऊ,
तेरी भक्ती की छाया मे, जीवन अपना बिताऊ,
सबपे दया करना माता, तुम सबका आधार,
सारे कष्ट मिटे तन मन के, करदो बेड़ा पार,
माता रानी की जय शेरावाली की जय…..

download bhajan lyrics (1019 downloads)