तेरी शरण में आके

तेरी शरण में आके महिमा को तेरी गाके,
पूजा करूँ भवानी………

तेरे दर पे जो भी आए ख़ाली नहीं वो जाए,
सबके दुखड़े तू हर लेती मैया शेरावाली,
महिमा को तेरी गाके,
तेरी शरण में आके, पूजा करूँ भवानी....

गिरते हुए को बहुत सम्भाले रोते हुए को हसाए,
अपनी दया का हाथ तू रख दे,
कष्ट हरे महारानी,
महिमा को तेरी गाके,
तेरी शरण में आके, पूजा करूँ भवानी....

पर्वत पे तू माँ रहती है सिंह की करे सवारी,
कैसे तेरे दर पै आऊँ, तू ख़ुद आ महारानी,
महिमा को तेरी गाके,
तेरी शरण में आके, पूजा करूँ भवानी....

download bhajan lyrics (916 downloads)