भवानी कर दो बेड़ा पारbhawani kar do beda paar


भवानी कर दो बेड़ा पार,
एक बार माँ दर पे बुलाले विनती बारम्बार…….

तेरी ही कृपा से मैया मैंने सब कुछ पाया है,
मुख से मैंने कुछ नही माँगा बिन मांगे सब पाया है,
हे जग जननी हे जगदम्बे तू मेरा आधार,
भवानी कर दो बेड़ा पार……

तू ही लक्ष्मी तू ही है वैष्णो तू ही मात ज्वाला है,
तेरी ज्योत से हे महामाई चारो और उजाला है,
जिसने तेरी ज्योत जगाई वो ही मालामाल,
भवानी कर दो बेड़ा पार……

जोर जोर से मैं चिल्लाऊँ तुम तो मैया मेरी हो,
बाल गा बांका हो मेरा कितना भी ये जग बैरी हो,
तेरा हाथ मेरे सर पर है तो क्या कर ले संसार,
भवानी कर दो बेड़ा पार……

download bhajan lyrics (1115 downloads)