आज मेरी मैया को किसने सजा दियाaaj meri mayia ko kisne saja diya


आज मेरी मैया को किसने सजा दिया,
किसने सजा दिया किसने सजा दिया,
जिसने भी जय हो जिसने भी,
जिसने भी देखा कहा दुल्हन बना दिया,
आज मेरी मैया को किसने सजा दिया……..

चंदा जैसा मुखड़ा माँ का बिंदिया करे उजाला रे,
किसने ये जय हो,
किसने ये आज माँ को सिंदूर लगा दिया,
आज मेरी मैया को किसने सजा दिया……..

कानों में झुमके माँ के नाक में नथनीयां है,
होठो पे लाली माँ के आँखों में कजरा है,
किसने ये जय हो,
किसने ये आज माँ को गजरा पहना दिया,
आज मेरी मैया को किसने सजा दिया……..

गले में हरवा माँ के हाथों में कंगना है,
हाथों में कंगना माँ के हाथों में मुन्दरी है,
किसने ये जय हो,
किसने ये आज माँ के हाथों को सजा दिया,
आज मेरी मैया को किसने सजा दिया……..

कमर पे तगड़ी माँ के पैरों में पायल है,
पैरों में पायल माँ के पैरों में बिछुवे है,
किसने ये जय हो,
किसने ये आज माँ को महावर लगा दिया,
आज मेरी मैया को किसने सजा दिया……..

अंगो में लहंगा माँ के अंगों में चोली है,
किसने ये जय हो,
किसने ये आज माँ को चुनरी ओढा दिया,
आज मेरी मैया को किसने सजा दिया……..

download bhajan lyrics (1396 downloads)