हनुमान कृपा करना

हनुमान तेरे दर पे,
तेरे दर पे आये हैं, हनुमान कृपा करना,
तुम अपने भक्तों की, दुख संकट को हरना,
महिमा है तेरी दाता सबसे महान,
जय हनुमान जय जय हनुमान.....

तुम जैसा सुर नही, पूरे इस जहांन में,
भक्त हो तुम्हारे जैसा, दिखते जिसमे राम है,
भक्ति में विजय हुए, बचाया ईमान,
जय हनुमान जय जय हनुमान.....

सुखी है वो नर जो पूजे हनुमान को,
मिलता सुकून जो सुमिरे श्री राम को,
सीने में बसाया जिसका नाम सियाराम,
जय हनुमान जय जय हनुमान.....

download bhajan lyrics (837 downloads)