चरणों में बैठे हनुमान राम जी के मंदिर में

चरणों में बैठे हनुमान राम जी के मंदिर में,
राम जी के मंदिर में राम जी के मंदिर में………

श्री राम के आंखों के तारे,
मां अंजनी के राज दुलारे,
देते सभी को वरदान राम जी के मंदिर में…...

श्री राम का साथ निभाते,
मन इच्छा फल वह है पाते,
पाते अमर वरदान राम जी के मंदिर में……

लंका जाय सिया सुधि लाए,
अभिमानी का मान घटाएं,
देते सभी को सम्मान राम जी के मंदिर में......

इनका ध्यान धरो सब वीरा,
संकट मोचन अति बलबीरा,
वह रखते तुम्हारा ध्यान राम जी के मंदिर में......

download bhajan lyrics (890 downloads)