मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँmujhe tera hee sahara sherowali maa


मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ मेरी मेहरोंवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ......

जन्म जन्म का हूं मैं पापी धर्म कर्म ना जानु,
जोती तेरी अमर है जगमग इतना मैं पहचानु,
तेरा नाम सदा प्यारा शेरोवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ......

मेरे अवगुण माफ करो माँ मैं हूं औगण हारा,
चरण कमल का दे दो आसरा सेवक बनूं तिहारा,
तुझे दिल ने पुकारा शेरोवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ.......

माँ बेटे का अमर है नाता जाने दुनिया सारी,
माता की मूरत है सांची मन मे छबि प्यारी,
तूने पापियों को तारा शेरोवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ......

सच्ची ज्योत जगाओ मन मे दूर करो अंधेरा,
मन की आंखों से मैं देखूं ससुंदर द्वार तिहारा,
तेरा नाम सदा प्यारा शेरोवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ.......

करूं तेरा जगराता अम्बे श्रद्धा दीप जलाऊँ,
जय माता की बोल बोल के जीवन सफल बनाऊं,
करो मेरा भी उद्वारा शेरोवाली माँ,
मुझे तेरा ही सहारा शेरोवाली माँ......

download bhajan lyrics (952 downloads)